फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात रही पुलिस व पीएसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन कानून के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए सोमवार को भी फोर्स तैनात रही। शहर के संवेदनशील स्थानों केे साथ पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी फोर्स के सा पैदल गश्त किया। अधिकारियों ने लोगों से संवाद किया और आपत्तिजनक पोस्ट न करने और अफवाहों से सावधान रहने की बात कही।
विज्ञापन

कछवां, आदर्श नगर पंचायत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार को बाजार में चक्रमण कर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया। कछवां थानाध्यक्ष ने नगर में भ्रमण कर सभी चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी को भी अपने-अपने इलाकों में हाई अलर्ट पर रह कर सतर्क रहने का निर्देश दिया। पुलिस ने मोहल्लों में भ्रमण कर भ्रामक सूचनाओं से बचने की हिदायत दिया। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील किया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने अफवाहों पर ध्यान न देने व किसी भी प्रकार से अराजकता पैदा करने वाले की सूचना पुलिस को देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज, वीडियो, फोटे न शेयर करने की अपील की। बताया कि पूरे जनपद में धारा 144 लागू है, किसी भी प्रकार से अराजकता करने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें