फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्रत बालक का नहीं चल सका पता, पड़ताल में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के सिकरी गांव से मंगलवार की देर शाम से अपह्रत बालक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला। पड़री पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दबिश दे रही है। बालक के अपहरण से परिवार का रो-रो कर बुुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी धर्मराज कचरहट्टी में मजदूरी करता है। गांव में उसकी परचून की दुकान है। जिस पर उसकी मां राजपत्ति और पत्नी सुषमा दुकान बैठती हैं। धर्मराज को दो पुत्र हैं। इसमें एक ढाई वर्ष का स्नेह और दूसरा सात माह का सागर है। मंगलवार की देर शाम को राजपत्ति दोनों बच्चों को लेकर घर से 200 मीटर दूर दुकान पर थी। बगल में स्थित अहाते में शाम साढ़े छह बजे दोनों बच्चे एक बिस्तर पर लेटे थे। इसमें ढाई वर्षीय स्नेह टाफी के लिए रोने लगा। राजपत्ति दुकान से टाफी लेने गई। इस बीच सात माह के स्नेह को कोई लेकर भाग गया। बालक के लापता होने पर दादी राजपत्ति देवी परेशान हो गईं। बाहर निकलकर खोजबीन की तो किसी ने बताया कि एक युवक बाहर निकला था। जो आगे एक बाइक पर बैठ कर गया है। इस पर बच्चे के दादा रामबचन ने 112 पर फोन कर सूचना दिया। सात बजे पीआरवी मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ किया। एसपी ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर बालक के बरामदगी का निर्देश दिया। रात में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर गठित पड़री पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम जांच में जुटी रही, न तो बालक पता चला न ही बालक के अपहरण के कारण का पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें