फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शुक्रवार की रात को थानेे में तहरीर देकर गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक छह माह से शादी करने का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी ने परिजनों से बात कर शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से इंकार करने लगा। तीन दिन पूर्व किशोरी ने युवक से शादी की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर किशोरी को धमकाया। किशोरी ने यह बात अपने परिजनों से बताया। शुक्रवार की रात परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें