मिर्जापुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय जक्शन से कोयला लेकर पानीपथ जा रही मालगाड़ी जब झिंगुरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तो वैगन से धुआं निकलता नजर आया। आग लगने की सूचना पर गाड़ी को रोक कर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कोयले में लगी आग को बुझाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
पीडीडीयू जक्शन से कोयला लदी मालगाड़ी चली तो झिंगुरा रेलवे स्टेशन पार करने पर मालगाड़ी के दो वैगन से धुंआ निकलने लगा। ग्रामीणों ने मालगाड़ी से धुंआ निकलता देख स्टेशन मास्टर को सूचना दिया। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया। कंट्रोल रुम से मिर्जापुर स्टेशन अधीक्षक को रविंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर दो बजे दोपहर मालगाड़ी पहुंचने पर उसे लूप लाइन में खड़ा किया गया। लूप लाइन में मालगाड़ी के खड़ा होने पर फायर बिग्रेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साढ़े तीन बजे मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 11 व 12 नंबर की बोगी में आग लगी थी। आग को समय रहते बुझा लिया गया।