मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती को नौकरी व लोन दिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और सहित विभिन्न मामले में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जून में युवक ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर सादे कागज और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया था। नौकरी न मिलने पर उसने लोन दिलाने के नाम पर घर पर बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामले में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।