फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन भत्ते के लिए लेखपाल संघ ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपर्याप्त वाहन भत्ते को बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा मिर्जापुर की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली महुवरिया स्थित सदर तहसील से शुरू हुई और नगर भ्रमण के बाद तहसील पर ही संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों को दूर- दूर के स्थानों से सदर तहसील अथवा मुख्यालय बुलाया जाता है। उनको अंग्रेजों के जमाने का सौ रुपया प्रतिमाह साइकिल भत्ता दिया जाता है। अब साइकिल से इतनी दूर आना संभव नहीं है। इसलिए बाइक अथवा अन्य साधन की सहायता ली जाती है। इसलिए यह सौ रुपया अपर्याप्त है। इसको बढ़ाया जाए। सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर वाहन भत्ता ना देने की मांग की। तहसील मंत्री बेनू यादव ने कहा की सरकार द्वारा तीन रुपया प्रतिदिन वाहन भत्ता दिया जा रहा है जबकि प्रत्येक दिन तहसील बुलाया जाता है और कार्य की अधिकता को देखते हुए प्रतिदिन क्षेत्र में जाना पड़ता है। सकार कम से कम एक हजार रुपया प्रतिमाह वाहन भत्ता लेखपालों को दे। इस दौरान धीरज किशोर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, श्रीकृष्ण मिश्रा, सुशील तिवारी, अजीत नाथ तिवारी, तमन्ना बेगम, सुरेंद्र कुमार, दिनेश पांडेय ने लेखपालों की समस्या का समाधान करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन जारी रखेंगे और मोटरसाइकिल का प्रयोग भी नहीं करेंगे।
चुनार। लेखपाल हितों से जुड़ी मांग पूरी न होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील चुनार के लेखपालों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तहसील परिसर से बाइक जुलूस निकालकर विरोध जताया। बाइक जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विनोद कुमार, भुनेश्वर मिश्रा, भीमसेन सक्सेना, विजय कुमार, बिजेन्दर कुमार, रविन्द्र सिंह, महिमा, मंदाकिनी, नेहा, बाबूलाल, अजय कुमार मिश्रा आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें