फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर पर दर्ज केस के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले के ऊपर आरएसएस की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने कलेेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि तीन दिनों मेें किरण दामले के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी कार्यकर्ता आंदोलन करने का बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव ने कहा कि आरएसएस संगठन के लोग दक्षिणी परिसर में शाखा लगा रहे थे। डिप्टी चीफ प्राक्टर ने इसका विरोध किया तो आरएसएस ने उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया। कहा कि बीएचयू शिक्षा का मंदिर है, जो देश के प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में से एक है, जहां देश भर से हजारों छात्र अध्ययन करने आते हैं। वहां पर शाखा का विरोध करने पर आरएसएस द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाना महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। बोले कि अगले 72 घंटों में किरण दामले के ऊपर लगा फर्जी मुकदमा नहीं वापस हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे। साथ ही मांग किया कि भविष्य में इस तरह का कोई घटनाक्रम न हो। जिससे की शिक्षा का माहौल खराब हो। इस मौके पर अनुराग तिवारी, धीरेंद्र सिंह, जगदीश्वर सिंह, शिव प्रसाद गिरी, दिलीप गुप्ता, शिवा यादव, राजकुमार यादव, मो. अकरम, संदीप बिंद, संस्कार यादव, कन्हैया कुमार, अजय यादव, अभिषेक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें