जमालपुर। स्थानीय विकास खंड में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक विद्यालय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को जयपट्टी कलां न्याय पंचायत के बेसिक विद्यालय के बच्चों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने और डोहरी न्याय पंचायत के बच्चों की प्रतियोगिता का शुभारंभ पसही गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में खंड शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसी तरह बहुआर न्याय पंचायत के बच्चों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बहुआर के परिसर में हुआ। जमालपुर न्याय पंचायत के बच्चों के एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन देवकली इंटर कांलेज जमालपुर के प्रांगण में हुआ।
जूनियर वर्ग के 200 मीटर, 100मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमालपुर के छात्र राजन नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय घरवाह की प्रीति नें प्रथम स्थान हासिल किया। 400 और 600 मीटर बालिका दौड़ वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदरा की रीति नेें पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग मेें ऊंची कूद और लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमालपुर के राजन नें पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग के दौड़ में प्राथमिक विद्यालय तेतरिया के अजय कुमार नें प्रथम स्थान हासिल किया।