लालगंज। थाना क्षेत्र के घोघिया कला गांव में रविवार की सुबह पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पति समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हलिया थाना क्षेत्र के पवारी कला गांव निवासी मंजू की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के घोघिया कला गांव में हुई थी। 13 सितंबर को मंजू की अबूझ हाल में मौत हो गई थी। मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा कर तहरीर दी थी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही थी। रविवार को थानाध्यक्ष लालगंज श्याम बिहारी ने दहेज हत्या के आरोपितो को सूचना पर घर के पास से पति समेत तीन को गिरफ्तार किया। इसमें श्यामबाबू पुत्र स्व. बागी, राजकुमार व धीराजी देवी पत्नी राजकुमार है।