फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने की धर्मांतरण की शिकायत, पुलिस की रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार को चर्च निर्माण और धर्मांतरण की शिकायत करने के साथ ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर मिजोरम निवासी समेत चार लोग को थाने लाकर पूछताछ कर छोड़ दिया। मिजोरम निवासी युवक का कहना था कि वह सिर्फ धर्म का प्रचार कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव में चर्च निर्माण और धर्मांतरण की जानकारी होने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने जमालपुर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने गांव में जाकर पड़ताल की तो किराए के मकान में रह रहा मिजोरम निवासी युवक अपने परिवार के साथ मिला। पुलिस पूछताछ कर वापस चली आई।
दोपहर में विहिप कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को पत्रक देकर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विहिप के सदस्यों ने एसडीएम चुनार जंग बहादुर यादव से भी शिकायत की। विहिप जमालपुर मंडल के अध्यक्ष गोपाल ने कहा कि गांव के लोगों से जानकारी मिली कि कई वर्षों से धर्मांतरण का कार्य चल रहा है। साथ ही चर्च का भी निर्माण किया जा रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक विकास जायसवाल ने कहा कि धर्मांतरण नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अभय बजरंगी, राम प्रकाश यादव, पंकज मिश्र, दीपक यादव आदि रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन देने पर थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और मिजोरम निवासी युवक को थाने लाकर पूछताछ की। मिजोरम निवासी युवक ने बताया कि वह सिर्फ प्रार्थना सभा करता है। धर्मांतरण नहीं करता। पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। एसडीएम चुनार जंग बहादुर यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष को कहा गया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। धर्मांतरण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें