फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात जागरूकता अभियान के तत्वाधान में रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में एण्टी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से सुरक्षित यातायात पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहाकि यातायात नियम को अपनी आदत में डालना चाहिए। खास तौर पर स्कूलों में गोष्ठी कर बच्चों को जागरुक करना चाहिए। जिससे भविष्य की पीढ़ी यातायात नियमों का पालन करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ रहे। एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने कहाकि लोग यातायात नियम पालन करने के बजाए, चेकिंग के दौरान बचने के लिए कई तरह के बहाने करते है। जबकि यातायात नियम पालन करने से वे ही सुरक्षित रहेंगे। हेलमेट लगाने से उनकी जान बचेगी। डा. प्रदीप कुमार ने कहाकि अधिकांश हादसों में हेड इंजरी के चलते लोगों की जान जाती है। इसलिए हेलमेट तो अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सीओ सिटी सुधीर कुमार, कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष लवलेश कुमार, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें