विंध्याचल। विंध्य कारीडोर योजना के तहत रविवार को विंध्यधाम के पूरब मोहाल, कचौड़ी गली, पक्का घाट मार्ग, पाठक जी की गली समेत जयपुरिया गली, में कारीडोर सेवा अंतर्गत आने वाले रहायशी मकानों, दुकानों, होटल एवं लाज को चिह्नित कर नापी कराई गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों समेत राजस्व परिषद शामिल रहे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट कारीडोर के सांकेतिक पर्यटन विकास के लिए जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, जेई एवं तहसील विभाग के नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल सहित पुलिस बल की मौजूदगी में जद में आने वाले जमीनों को चिन्हित कर मुआवजा राशि के लिए 50 फीट की पक्की नपाई की गई।