मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल शुक्रवार को दो बजकर 10 मिनट पर सिटी विकास खंड क्षेत्र के हुरूआ के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार पाण्डेय हस्ताक्षर बनाकर जा चुके थे। इसपर उन्होंने बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण में सभी कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति काफी कम होने पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान कक्षा एक में 29 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष मात्र आठ, कक्षा दो में 39 नामांकन के सापेक्ष नौ, कक्षा तीन में 37 के सापेक्ष आठ, कक्षा चार में 33 के सापेक्ष 13 तथा कक्षा पांच में 31 के सापेक्ष आठ बच्चे ही उपस्थित पाये गये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से पहाड़ा, देश के बारे में, राष्ट्रपति का नाम व जनपद मिर्जापुर किस राज्य में है, पूछा तो कक्षा चार के बच्चे नहीं बता पाए। उन्होंने रसोई का भी निरीक्षण किया गया। छात्रों ने बताया कि खिचड़ी खाना में मिली थी।