फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम सहमति से ही होगा विंध्य कॉरिडोर का निर्माण: नगर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी माता के मंदिर के चारों तरफ आम सहमति से ही विंध्य कॉरिडोर का कार्य संभव है। उक्त बातें जिलाधिकारी मेला कैंप कार्यालय में श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ कॉरिडोर मुद्दे पर गुरुवार को हुई बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव ने कही।
विज्ञापन

बैठक में पंडा समाज के लोगों नें कहा कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत होने वाले गलियों के लिए चौड़ीकरण के लिए भेदभाव पूर्ण मानक न तय हो। साथ ही में लोगो ने कहा कि हम विकास में बाधा नहीं उत्पन्न कर रहे हैं, पर चौड़ीकरण उतनी ही की जाए जितने से काम भी संपूर्ण हो जाए। किसी को रोजी-रोटी छोड़कर विस्थापित न होना पड़े। उपस्थित लोगों की बातें सुनने के पश्चात नगर मजिस्ट्रेट ने सभी को आश्वासन दिया कि किसी को भयग्रस्त अथवा तनावग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। सभी को विश्वास में लेकर ही कोई भी कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा 16 नवंबर को जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक करेंगे। जिसमें पंडा समाज को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, पूर्व अध्यक्ष पंडित राजन पाठक, अवनीश मिश्र, गुंजन मिश्र, गौतम द्विवेदी, संगमलाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें