फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी अधेड़ की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पारिवारिक विवाद में मारपीट में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल किया तो परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय मजदूर पन्नालाल कोल की शनिवार की सुबह अबूझ हाल में मौत हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पारिवारिक विवाद में मारपीट के चलते अधेड़ की मौत हो गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने मारपीट के मामले में पूछताछ की तो मृतक की पत्नी उमराई देवी ने मारपीट के चलते पति की मौत होने से इंकार कर दिया। मृतक पन्नालाल की पत्नी उमराई देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पिछले तीन दिन से उल्टी और दस्त के कारण बीमार थे। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही हो रहा था। तब तक शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर ग्राम प्रधान सहित गांव के कई अन्य संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मृतक पन्नालाल की पत्नी के अनुरोध करने पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी हलिया देवीवर शुक्ल का कहना है कि मारपीट में घायल होने से पन्नालाल की मौत होने की जानकारी मिली थी। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर पूछताछ किया तो परिजनों ने घटना से इंकार कर दिया। पंचायतनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें