फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा-मोहनसराय मार्ग पर केला बेला गांव के सामने शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन निवासी 19 वर्षीय शेरू मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर को वह पड़ोस के 25 वर्षीय बिंदू बिंद के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी में मोहनसराय जा रहा था। वहीं दूसरी ओर भदोही जिले के अनेई बाजार निवासी 45 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता परिवार के ही 34 वर्षीय दिनेश गुप्ता के साथ पुत्री की शादी का कार्ड बांटने के लिए चुनार की ओर जा रहा था। चुनार कोतवाली के केला बेला गांव के पास दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सुरेश चंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदलपुरा लव सिंह मौके पर पहुंच कर तीनों गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां शेरू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइकों पर पीछे बैठे दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें