फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली का आरोप लगाकर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छात्र संघ चुनाव के बाद से बिनानी और केबी कालेज में छात्रों का बवाल जारी है। बीते दिनों बिनानी कालेज में बवाल के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन छात्रों ने केेबी महाविद्यालय में धांधली का आरोप लगाकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। केबी कालेज में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आठ छात्रों को पकड़कर थाने ले आई। समझाने के बाद छात्रों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

केबी कालेज में सोमवार को छात्र संघ चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। अधिकारियों के समझाने के बाद छात्र मान गए थे। मंगलवार की दोपहर छात्र फिर कालेज प्रशासन पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने पुन: मतगणना कराए जाने की मांग की। छात्र कालेज के गेट पर हंगामा करने लगे। सूचना पर कटरा कोतवाल रमेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस हंगामा कर रहे आठ छात्रों को पकड़कर थाने ले आई। मौके पर सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने छात्रों को समझाया। इसके बाद छात्रों ने किसी तरह का धरना प्रदर्शन न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आठ छात्रों को निजी मुचलके पर छोड़ा। इसके बाद पूर्व छात्र नेताओं के साथ भी बैठक किया गया। कोतवाल रमेश यादव ने समझाया कि कालेज में शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाए रखने केे लिए कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें