पड़री। थाना क्षेत्र के देवाही गांव में शुक्रवार की देर रात घर के पास स्थित कुएं में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। गांव की शांति (18) पुत्री राजमणि शुक्रवार की रात 10 बजे घर के पास स्थित कूएं में गिर गई। कूएं में गिरता देख उसकी छोटी बहन ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीणों ने पहुंच कर उसे निकालने का प्रयास किए पर असफल रहे। गांव निवासी अर्जुन सिंह पटेल ने यूपी 112 डायल को फोन कर सूचना दिया। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष मंजय सिंह भी फोर्स लेकर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद युवती को बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।