फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धनवर्षा, सौ करोड़ की हुई खरीदारी

विज्ञापन
लोहिया तालाब स्थित बाइक के एक शोरूम में खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाजार में छाई सुस्ती दूर हुई और धनतेरस पर्व पर धन की वर्षा हुई नगर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूरे दिन खरीदारी चलती रही। व्यापारी शुक्रवार की सुबह पूजापाठ कर दुकान खोलकर बैठ गए। सुबह से ही ग्राहकों का आना जाना शुरू हो गया। जैसे-जैसे शाम ढली खरीदारी भी उसी तेजी से बढ़ी। शाम को दुकानों पर ग्राहकों का रेला उमड़ा रहा। बर्तन, सराफा, आभूषण की दुकानों के साथ ही ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहको का रेला देर रात तक लगा रहा। जहां ग्राहकों ने खरीदारी का लुत्फ उठाया तो वहीं पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल हुई अधिक बिक्री से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

बसनई बाजार, रमईपट्टी, वासलीगंज, महुवरिया व घंटाघर स्थित स्थित बर्तनों की दुकानों पर दोपहर बाद से ही लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने शुभ के लिए थाली, ग्लास, कटोरी व चम्मत के अलावा किचन सेट खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। ज्यादा या बड़े सामानों की खरीददारी पर दुकानदारों ने उपहार में चम्मच, कटोरी, ग्लास, स्टील बाक्स आदि ग्राहकों को दिए। इसकी वजह से ग्रहकों ने भी खरीदारी का लुत्फ उठाया। इसी तरह नगर के गणेशगंज, धुंधीकटरा, बसनई बाजार, मुकेरीबाजार, घंटाघर, आर्यकन्या रोड के साथ ही अन्य बाजारों में आभूषण की दुकानों पर ग्राहको की भीड़ लगी रही। कुछ दिन पहले से दिए गए आर्डर की शुक्रवार को डिलेवरी दी गई। धनतेरस पर ऐसे दुकानों से जहां सोने और चांदी के सिक्के खरीदे गए वहीं शुभ के लिए कइयों ने अपने मन पसंद के गहने भी खरीद। गणेशगंज व धुंधीकटरा स्थित सराफा व्यवसाई गोपाल सोनी व दीपक सराफ का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आभूषणों की अच्छी बिक्री हुई। लोहिया तालाब, भरुहना, पैरियाटोला, पीलीकोठी, धौरुपुर आदि क्षेत्रों में स्थित ऑटोमोबाइल की दुकानों पर वाहनों की जमकर बिक्री की गई। पहले से ही आर्डर बुक कराए लोगों ने धनतेरस पर नए वाहनों लेकर घर पहुंचे। धनतेरस पर ऐसे प्रतिष्ठानों की ओर से दिए ऑफर के चलते सबसे ज्यादातर दो पहिया और चार पहिया वाहन खूब बिके। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष वाहनों की हुई बिक्री से व्यापारियों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।
धनतेरस पर्व पर नगर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में ग्राहको की भीड़ उमड़री रही। देर रात तक लोगों की खरीददारी चलती रही। रंग बिरंगी रोशनी से जगमगते बाजारों में शुक्रवार दोपहर बाद से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। किसी ने आकर्षक दीप और रंगीन झालरें खरीदी तो किसी ने धनतेरस पर मन पसंद गहने खरीदे। बसनई बाजार में स्टील, पीतल एवं तांबे के बर्तनों की दुकानों पर खरीददार उमड़े रहे।
विज्ञापन

घरिया भरने के लिए बहनों ने लाई, लावा और चीनी के निर्मित खिलौने की जमकर खरीददारी की। गणेश-लक्ष्मी की पूजा के लिए मूर्तियों, माला-फूल व मूर्तियों के लिए लाल व पीले कपड़ों की खरीददारी की। मिष्ठान की दुकानों पर ग्राहक डटे रहे। नगर के वासलीगंज, संकटमोचन मार्ग, घंटाघर, गुड़हट्टी बाजार, सिविल लाइन, रमईपट्टी, तहसील चौराहा, तेलियागंज, डंकीनगंज, गणेशगंज सहित अन्य प्रमुख बाजारों की रौनकता देखते ही बन रही थी। बर्तनों के दुकानों पर ज्यादातर किचन सेट आदि के बर्तनों की जमकर खरीददारी की गई।
धनतेरस पर शुक्रवार को नगर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के चलते हर चौराहों और तिराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते लोग गलियों के रास्ते अपने गंतव्य की ओर निकलते रहे।
नगर के आर्य कन्या रोड, बसनई बाजार मार्ग, संकट मोचन मार्ग, रमईपट्टी देहात कोतवाली मार्ग, सिविल लाइंस कचहरी मार्ग, गिरधर का चौराहा, महुवरिया, लालडिग्गी तिराहा, मुकेरी बाजार, त्रिमुहानी, इमामबाड़ा समेत कई अन्य बाजारों में नगरवासी घंटो जाम से जूझते रहे। जाम से निजात पाने के लिए कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें