फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचकर स्वच्छता का अलख जगाने का आवाह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में संकल्प पद यात्रा के अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल व छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल भी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा व अपना दल कार्यकर्ताओं के साथ बरी गांव स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्होंने पदयात्रा शुरू की।
विज्ञापन

पद यात्रा हलिया बाजार होते हुए भटवारी गांव स्थित संत कबीर राष्ट्रीय महाविद्यालय पहुंची। महात्मा गांधी के चित्र पर सांसद अनुप्रिया पटेल ने माल्यार्पण किया। महाविद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पद यात्रा के प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने पद यात्रा में शामिल सांसद अनुप्रिया पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के शामिल होकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर स्वच्छता की अलख जगाने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश दुबे, श्याम बहादुर सिंह, हरिशंकर तिवारी, पिंटू केशरी, मुकेश सिंह, पुष्पराज सिंह, सियाराम सोनी, रमेश, प्रमोद पांडेय, विनोद कोल, लाल जी मौर्य, ज्ञानेश्वर दुबे, जनार्दन कोल, तुलसी पाल, अशोक तिवारी, रामकृष्ण राय, सुखी चंद सिंह, ताराचंद अग्रहरी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें