फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार की छात्रा नहीं लिख पायी माता पिता नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने बुधवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा चार की छात्रा को ब्लैक बोर्ड पर माता- पिता का नाम लिखने के लिए कहा गया तो वह नहीं लिख सकी। शिक्षा की गुणवत्ता पर लगातार उठ रहे सवाल से नाराज एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी देने के साथ ही कहा कि क्यों न आपके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन

बुधवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान खास गांव के प्राथमिक विद्यालय धमक पड़े। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में गंदगी देख रसोइयां को फटकार लगाया। अनुपस्थित सफाईकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा। परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नया निर्माण होने के पंद्रह साल बाद भी जर्जर भवन जस का तस छोड़ दिया गया है। आशंका जताई गई कि खेलकूद के समय किसी भी समय बड़ी घटना घट सकती है। उपस्थित अभिभावकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक का विद्यालय आने जाने का समय निश्चित नहीं है। इस सम्बन्ध में एसडीएम विमल कुमार दूबे ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें