फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंडर-15 ऊंची कूद प्रतियोगिता में मृत्युंजय ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
ऊंची कूद प्रतियोगिता में पदक लेते मृत्युंजय, सोशल मीडिया
विज्ञापन
लालगंज। तहसील के बिरतिया गांव निवासी 15 वर्षीय मृत्युंजय यादव ने राष्ट्रीय स्तर की अंडर-15 ऊंची कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कर्नाटक में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में मृत्युंजय ने 1.73 मीटर की ऊंचाई पार कर प्रथम स्थान हासिल किया।
मृत्युंजय मिर्जापुर के सेंट मेरीज स्कूल में आठवीं के छात्र हैं। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह कर्नाटक से वापस लौटे। मृत्युंजय के पिता मूलचंद यादव बीएसएफ में तैनात हैं।
वर्तमान में कोलकाता में ड्यूटी कर रहे हैं। पिता भी विद्यार्थी जीवन में एथलेटिक्स के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने ऊंची कूद और पोल वॉल्ट में मंडल स्तर तक की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें