फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले पर जताई नाराजगी

Sun, 12 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
    
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के खिलाफ शनिवार को नगर के रमईपट्टी तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा गया कि एमपी सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि व्यापम घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि व्यापम में एक-एक करके हो रही मौतें शिवराज सरकार के गवाहों को सुरक्षा देने के दावों की पोल खोल रही हैं। व्यापम घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका न खाऊंगा और न खाने दूंगा वाला बयान भी अब जुमला साबित हो रहा है।

आप के जिला सचिव आयुष सिंह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल को भी हटाने की मांग करते हुए कहा कि व्यापम घोटाला भाजपा के शासन पर बदनुमा दाग है।

उन्होंने एमपी सरकार के दोषियों को बचाने के प्रयासों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

जिला प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने व्यापम घोटाले को संघ व भाजपा नेेताओं के फर्जीवाड़े की जुगलबंदी करार दिया।

कहा कि जो सरकार देश-प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हो, ऐसी सरकार को शासन करने का कोई हक नहीं है। आम आदमी पार्टी  इस घोटाले के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और अपना आंदोलन जारी रखेगी।
विज्ञापन


इस दौरान अमित गुप्ता, श्यामधनी, रमनदीप यादव, सौरव तिवारी, विनीत दूबे, प्रदीप यादव, अरविंद भारती, राहुल, सरोज, धर्मेंद्र यादव, मुन्नू चौहान आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें