मिर्जापुर। गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी मंगलवार की दोपहर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक बात की। इसके बाद गाजीपुर लौट आए।
मंगलवार की दोपहर बाद गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गद्दी पर बैठे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। नारद बाबा और अन्य संतों से भी मिले। इसके बाद बंद कमरे में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से डेढ़ घंटे तक बात की। फिर सांसद गाजीपुर लौट गए। अफजाल के स्वामी सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।