फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमनकारी नीतियों पर होगा आंदोलन

Tue, 17 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान के प्रगति की समीक्षा की।

साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदेश स्तर पर 12 मार्च को रेल रोको और चक्का जाम आंदोलन की रुपरेखा तय करने के लिए रणनीति बनाई गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है।

कांग्रेस ने देश के गरीबों, मजलूमों, किसानों के हित में सदैव काम किया है। विरोधी दलों ने दुष्प्रचार करके सत्ता छीन लिया है।

आज मतदाता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।


प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर कम से कम 25 सदस्य बनाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज संघर्ष का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता लोगों को पार्टी से जोड़ें। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि जिले के सभी कांग्रेसजन सदस्यता अभियान में पूरा सहयोग कर 28 फरवरी तक जिला कमेटी में अपनी सूची जमा करें।

 संचालन अशोक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें