फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी गांव के सामने हादसे में क्षतिग्र
विज्ञापन
मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी कला गांव के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के सिंधुरिया निवासी मो. शाहिद ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई मो. वैस (18) मंगलवार सुबह बाइक लेकर घूमने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे वह मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. वैस गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मो. वैस की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और घर में कोहराम मच गया। बड़े भाई मो. शाहिद बिलखते हुए बोले कि छोटा भाई सुबह हंसते हुए घर से निकला था, अब उसका शव घर आया है। पिता मो. सिराज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

मड़िहान थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें