फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
लालगंज के परसिया गांव में हादसे में मृत मनोज शर्मा की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
लालगंज बरौंधा चौकी अंतर्गत परसिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

ड्रमंडगंज, मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र बरौंधा चौकी अंतर्गत परसिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क पर अचानक आए पशु से टकराकर दिघुली गांव निवासी मनोज शर्मा (40) युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

दिघुली गांव के पूर्व प्रधान राजेश मिश्र ने बताया कि मनोज बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से बरौंधा से घर दिघुली लौट रहे थे। परसिया गांव के समीप सड़क पर अचानक आए पशु से बाइक टकरा गई। मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों द्वारा एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी पुष्पा देवी के अलावा चार नाबालिग पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें