फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े

Sun, 28 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्य दरबार में शनिवार को मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर में दर्शन-पूजन का दौर भोर में मंगला आरती के उपरांत से शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन


घंटा-घड़ियाल, शंख और माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था। देवी मंदिर के छत पर मंत्रोच्चार

विंध्याचल धाम में जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। माता का दर्शन-पूजन के पूर्व भक्तों ने गंगा घाटों पर स्नान ध्यान किया, तत्पश्चात नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी, रक्षा आदि लेकर मां के दरबार पहुंचे, जहां भक्तजनों ने विधिवत दर्शन-पूजन कर सुख व समृद्घि के लिए कामना किया।

 मंदिर पहुंचकर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर मां का दर्शन-पूजन किया।  मंदिर परिसर में विराजमान, मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां शीतला, राधा-कृष्ण, श्री पंचमुखी महादेव जी, दक्षिणमुखी हनुमान जी, बटूक भैरव आदि के मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेका।
विज्ञापन


मंदिर की छत पर जहां एक ओर भक्तजन गुंबद का परिक्रमा कर मां की आराधना करते नजर आए, वहीं शहनाई की धुन पर लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने में मशगूल दिखाई दिए।

 न्यूू वीआई और पुरानी वीआईपी मार्ग के साथ ही बच्चा पाठक की गली, थाना गली, पक्काघाट गली, जैपुरिया गली सहित कई अन्य गलियां भक्तों ने से पटी रहीं। विंध्यधाम में उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैदी से डटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें