फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या करने की आरोपी मां गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के पजरा गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद अपने बच्चों को कुएं में फेंक कर हत्या करने की आरोपी मां को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों की डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। इस बीच रविवार को आरोपी महिला का पति भी घर पहुंचा। पुलिस ने घटना के बारे में उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में शुक्रवार की रात पति से फोन पर विवाद होने के बाद देर रात करीब एक बजे महिला ने अपने तीन बच्चों आकाश, कृति, अनु को घर के पास कुएं में फेंक दिया। इसके बाद कच्चे मकान में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। आग की लपटें लगने पर महिला घर के बाहर आकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर महिला के ससुर श्यामधर और परिवार के अन्य लोग आए। शोर सुनकर ग्रामीण भी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया। इसके बाद कमरे में बच्चों के नहीं दिखने पर जब महिला सुधा देवी से पूछा गया तो उसने बताया कि बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कृति और अनु के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब 10.45 बजे तीसरे बच्चे आकाश के शव को बाहर निकला।
श्यामधर की तहरीर पर पुलिस ने सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। महिला का पति अमरजीत कोल रविवार को घर पहुंचा। घर पहुंच कर वह दहाड़े मारकर रोने गला। पुलिस ने उससे पूछताछ की। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि पति से पूछताछ की गई है। आरोपी महिला सुधा को जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें