संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। क्षेत्र के लूसा गांव में खाना न बनाने के लिए सास-बहू में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई।
दोनों ने राजगढ़ थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लूसा गांव में भोजन बनाने के लिए सास-बहू के बीच हर दिन तकरार होती थी। इसी क्रम में बहू ने बाहर का काम करने के बाद भोजन न बनाने की बात कही। इस पर उसका सास से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और लात-घूंसों से मारपीट करने लगीं।
मारपीट के बाद दोनों राजगढ़ थाने पहुंचीं और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। भोजन बनाने को लेकर हुई मारपीट की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया।
वहां उन्हें एक-दूसरे का सम्मान करने और घर का विवाद घर में ही सुलझाने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि भोजन बनाने के लिए सास-बहू में मारपीट हुई थी।