हलिया। क्षेत्र के सिकटा नहर पुलिया के पास से मंगलवार को सुबह पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे सास व देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिकटा गांव के रौतेलिया बस्ती निवासी धर्मराज पाल की पत्नी रानी (23) ने बीते 14 मई को सुबह अपने कच्चे मकान के बड़ेर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। रानी के पिता राजपुर गांव निवासी कमला पाल ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 14 मई को सास व देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई। इस बीच थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि देहज हत्या के मामले में फरार चल रही रानी की सास जयपत्ती देवी व देवर विनोद कहीं भागने की फिराक में हैं और सिकटा नहर पुलिया के पास मौजूद हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचकर इस मामले में आरोपी सास व देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।