फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उन सबकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी लाल बहादुर (24) व शिवपूजन (25) सोमवार की रात बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बघौड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से वे सड़क पर गिरकर घायल गए। दूसरी घटना में भावां गांव निवासी संतोष सोनी (35) ददरा पहाड़ी की तरफ से अपने घर जा रहे थे और रास्ते में डढि़या गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे हादसे में बाइक सवार के सिर व चेहरे पर चोटें आईं। तीनों घायलों को सोमवार की रात करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें