जमुई। चुनार थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर घुघुलपुर बरेवां लाल बाबा होटल के सामने बुधवार की शाम को टेंपो से टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना प पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह अपनी मां 45 वर्षीय मंजू देवी को बाइक से लेकर चुनार बाजार जा रहा था। रास्ते में घुघुलपुर बरेवां लाल बाबा होटल के सामने सड़क किनारे खड़ी टेंपो में टकरा गया। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। तभी पीछे आ रही ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। स्थानीय लोगों की मदद से कजरहट चौकी प्रभारी मो. ऐश खां दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रक को पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया।