फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में मां और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव के सामने कछवां रोड मार्ग पर शानिवार को तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर हैंडपंप तोड़ते हुए एक मड़हे पर पलट गई। हादसे में मां और बेटा घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

डेरवावासी, मोहाली, पंजाब निवासी बैगनार कार चालक गौरव पुत्र सनातन (35) जो कि मरचेंट नेवी में थर्ड आफिसर पद पर कार्यरत हैं। अपनी माता पूनम सिंह (58) के साथ मंचवार, उटारी, झारखंड से पंजाब जा रहे थे। झारखंड से चुनार होते हुए लखनऊ के रास्ते पंजाब जाते लेकिन करसड़ा गांव के सामने अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया जो सड़क के किनारे लगे हैंडपंप को तोड़ते हुए मड़हे पर जाकर पलट गई। घटना में कार चालक गौरव के बाएं हाथ और उसकी माता के सर में चोटें आई। सूचना पर तत्काल भैंसा चौकी इंचार्ज रामबदन यादव 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लि ए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें