फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 दिन से लापता मां-बेटी का नहीं चला पता, परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। शहर कोतवाली के ओलियर घाट से अपने मायके पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव के लिए निकली मां-बेटी का 10 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन

बेलवन गांव निवासी कमलाशंकर की बेटी संजना तीन वर्षीय बेटी सोनम के साथ तीन अप्रैल को छोटी बहन अनीता के घर ओलियर घाट शहर कोतवाली से पिता के घर के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते में ही दोनों लापता हो गईं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें दो थानों का चक्कर लगाना पड़ा। इसके बाद पड़री थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल सका। लापता महिला के पिता कमलाशंकर का कहना है कि बेटी और नातिन के साथ किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार भयभीत है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों को जल्द खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें