फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर मां-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-पुत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी ममता बिंद (30) की शादी कुरकुठिया पांडेय गांव निवासी अर्जुन बिंद के साथ हुई थी। अर्जुन बिंद कसरहट्टी में काम करते हैं। दोनों से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। ममता सोमवार की शाम से अपने पुत्री रागिनी के साथ लापता थीं। परिजन खोजबीन में जुटे थे। देर रात ममता पड़री और देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इसमें ममता और उनकी पांच वर्षीय पुत्री रागिनी की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाकर शवों की शिनाख्त करा कर परिजनों को सूचना दी। भरुहना चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आशंका है कि पटरी पर आने के कारण दोनों की मौत हुई है। मायके व ससुराल वालों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम से लापता महिला और उसकी पुत्री की मालगाड़ी से कटकर मौत हुई है। पारिवारिक कलह से ट्रेन से कटकर जान देने का मामला आया है। परंतु परिवार की तरफ से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें