फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई सूमो, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में कूबा गांव के पास सोमवार को दोपहर में सड़क पर गाय आने जाने पर सूमो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सूमो सवार सात लोग लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सक्तेशगढ़ पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए चुनार भेजवाया।
विज्ञापन

सक्तेशगढ़- चुनार मार्ग पर सोमवार को दोपहर में वाराणसी से टाटा सुमो से कुछ पर्यटक सिद्धनाथ दरी पिकनिक मनाने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सूमो अनियंत्रित होकर कूबा गांव के समीप सड़क के किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सूमो सवार लवकुश प्रजापति (40), राहुल (21), कृष्णा (20), राकेश (45), अमन वर्मा (19), बसंत (22) निवासी ग्राम चौखंडी थाना जंसा वाराणसी व मोहित (30) निवासी तेंदुआ थाना जंसा वाराणसी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने एंबुलेंस से घायलों को चुनार भेजवाया। जहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सुमो में 13 लोग सवार थे। सड़क पर गाय आ जाने से सूमो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें