फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बेटियों की मां अपनी छोटी बेटी की शादी से एक सप्ताह पहले घर गृहस्थी का सामान लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। महिला के इस तरह कृत्य को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बड़ी बहन ने शादी की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति लंबे समय से क्षेत्र में रहकर एक विधवा महिला के साथ मिलकर टिफिन सप्लाई करने का काम करता था। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। मंगलवार को महिला को उसके प्रेमी के साथ देख पुत्री ने विरोध किया। इसकी सूचना उसने ससुराल में रह रही अपनी बड़ी बहन को दी। बुधवार को घर पहुंची बड़ी बेटी अपनी मां से जब इस संबंध में पूछताछ करने लगी तो मां का उनसे विवाद हो गया। बेटियों ने इसकी सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को समझाकर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद बुधवार की रात करीब आठ बजे महिला का प्रेमी फिर उसके घर पहुंच गया। महिला के प्रेमी को देखते ही उसकी बेटियां आक्रोशित हो गईं। शोर सुनकर मौके पर ग्राम प्रधान पहुंच गए। वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण महिला और उसके प्रेमी को समझाने में लगे रहे। परंतु महिला घर में रखा फ्रिज, गैस सिलिंडर, बर्तन, कपड़े आदि सामान वाहन में लदवाकर घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी के लिए 10 मई को बरात आने वाली है। बेटी के सिर से पिता का साया पहले ही उठ गया है। शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ मां के जाने से बेटी की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें