फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर एटीएम पर लटकते रहे ताले

Mon, 28 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के बसनही बाजार स्थित एटीएम के बाहर लगी ग्राहकों की लंबी कतार।
विज्ञापन
नोटबंदी के उन्नीसवें दिन रविवार को जिले के विभिन्न एटीएम बंद होने से ग्राहकों को रुपये नहीं मिल पाए। विगत 19 दिनों से चल रही पैसे की परेशानी के  बाद बैंक कर्मियों ने रविवार को एटीएम खोलने की कोई व्यवस्था नहीं की,  जिससे ग्राहक परेशान दिखाई दिए। रविवार को जिले के बैंक तो बंद रहे, वहीं  अधिकांश एटीएम पर भी ताला लटका रहा। एटीएम बंद होने से नाराज खाताधारकों ने हंगामा कर बैंक अधिकारियों को जमकर कोसा। 
विज्ञापन


नोटबंदी के 19 वें दिन नगर सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम भी जवाब दे दिए, जिससे ग्राहकों को पैसा निकालने  के लिए अलग-अलग बैंकों के एटीएम के चक्कर लगाने पड़े, जिससे खाताधारक परेशान दिखे। पैसे के अभाव में जहां उद्योग-धंधे पूर्ण रूप से चौपट होने के कगार पर पहुंच चुके हैं, वहीं बिना पैसे के लोगों को अब घर-गृहस्थी भी चलाना मुश्किल हो गया है।

नोटबंदी के  बाद से ही कारोबारियों के कारोबार पर ग्रहण लग गया है, दूकानों पर जहां ग्राहक नहीं चढ़ रहे, वहीं अधिकांश दूकानों के शटर गिर चुके हैं। रेडिमेड  वस्त्रों सहित बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स सामानों, गृहपयोगी वस्तुओं की दूकानों  पर सियापा पसरा हुआ है, जिससे दूकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं।  नोटबंदी  के बाद से ही दूकानों पर ग्राहकों के नहीं चढ़ने से छोटे सहित बड़े  व्यापारियों को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन  विंध्याचल और ग्रामीण अंचलों सहित नगर क्षेत्र के डंकीनगंज, चौबेटोला,  रमईपट्टी, त्रिमोहानी, बाजीराव कटरा, वासलीगंज, संकटमोचन मार्ग, पंसारी  टोला, बेलतर रोड, स्टेशन रोड, तहसील चौराहा, सिविल लाइन, रोडवेज, कचहरी रोड सहित कई  अन्य इलाकों में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम के शटर गिरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें