फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदवा बांध में भरा क्षमता से अधिक पानी, चार गेट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते अदवा बांध में क्षमता से अधिक पानी भर गया। जलस्तर अधिक होने से शनिवार को देर शाम बांध के चार गेट खोल दिए गए। जिससे अदवा नदी उफना गई। हलिया बाजार स्थित पुल के ऊपर पानी से बाजार के आस्त्वि पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हलिया, लालगंज व प्रयागराज सहित वाराणसी को जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए हैं। अदवा बांध में सितंबर तक कुल पानी की छमता 192.93 मीटर के सापेक्ष जुलाई में बांध में पानी की छमता 191.50 मीटर निश्चित है। लेकिन वर्तमान में बांध में 191.75 मीटर पानी है। जिससे बांध के आस्तित्व को खतरा देखते हुए चार गेट शनिवार देर शाम खोल दिए गए। 1446 क्यूसेक प्रति सेकंड अदवा नदी में पानी छोड़े जाने से हलिया थाना के पास स्थित पुल पर दो फीट पानी आ गया है। अदवा नदी के साथ हीसुसुवाड़ नाले के रपटे पर से पानी बह रहा है जिससे लालगंज हलिया मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दो दिनों से आवागमन बंद है। गृह मंत्री तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ड्रमंडगंज होते हुए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर मिर्जापुर जाना पड़ा। बांध के गेट इंचार्ज कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि बांध में पानी की छमता अधिक होने के कारण अदवा नदी में पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें