फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकहर नदी में आई बाढ़ से कई परिवार फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। दो दिन से हो लगातार हो रही बारिश से बकहर नदी में बाढ़ आ गई है। नदीहर, कुड़ी, ददरा, राजगढ़ ग्राम पंचायत के दर्जनों घरों में पानी भर गया है। धान व सब्जियों की फसल जलमग्न हो गई है। जबकि कई कच्चे मकान जमींदोज हो गए। बाढ़ से कुड़ी गांव में एक परिवार के लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने उनकी मदद करते हुए जिला प्रशासन को सूचना दी। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का जनपद आगमन होने की वजह से मौके पर प्रशासनिक अमला नहीं पहुंच सका। क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बकहर नदी में बाढ़ आने से नदी किनारे बसे कई परिवार बाढ़ के पानी के बीच में फंसे हुए हैं। नदी के किनारे बसे कुड़ी गांव निवासी दूध नाथ बिंद किसी तरह रात में ही अपने परिवार के साथ बाहर निकल गए। वहीं प्रभु मौर्य, शांति देवी, बहू विमला देवी, नंदिनी 7 वर्ष, वंदना 4 वर्ष व एक वर्षीय बच्ची के साथ बाढ़ में फंसे हुए हैं। घर के चारों तरफ दूर-दूर तक पानी भर गया है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गुलाब मौर्य व ग्रामीणों की ओर से बाढ़ में फंसे परिवार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। राजगढ़ गांव निवासी कन्हैया व सरदार साधो सिंह के घर में भी पानी घुस गया है। भीषण बारिश के चलते संतलाल व ज्ञानी पांडेय का कच्चा मकान गिर गया है। राजगढ़ स्थित सामुदायिक भवन, पंचायत भवन व सीएचसी में पानी भरा है। नदीहार गांव में बिमला देवी, लोरिक, पिचू, शीत एक दर्जन लोगों के घर गिर गए है। कुड़ी गांव में सिंचाई के लिए बनाया गया बंधा टूटने से कोमल बिंद, राजेंद्र बिंद, छोटेलाल, अमृतलाल, कंप्यूटर बिंद, धर्मराज, संजय के घर पानी से भरा गया है। जबकि संजय पाल, पुस्सु पाल, अशोक कुमार सहित आदि लोगों का घर गिर गया है। ग्राम प्रधान गुलाब मौर्या ने मोबाइल पर एसडीएम मडि़हान राजेंद्र प्रसाद को पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजकर कर दैवीय आपदा में पीडि़तों का सर्वे कर तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें