फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच लाख से ज्यदा जुटेंगे श्रद्धालु, मां के चरण स्पर्श पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को पड़ रहे विशेष स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर विंध्य धाम में पांच लाख ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अलावा सभी विभाग विशेष तैयारियां कर रहे हैं। वहीं, माता विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रोक रहेगी विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की जा रही है। गंगा घाट से मंदिर, गलियों, सड़कों पर सफाई, प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, वाहन स्टैंड भी बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि छह एंबुलेंस अलर्ट 24 घंटे तैनात रहेंगी। दो एंबुलेंस मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्रमण करती रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या पर पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। 17 ज्यादा विशेष ट्रेनों और 200 से ज्यादा बसों से दर्शनार्थी विंध्यधाम पहुंचेंगे। निजी वाहनों की संख्या भी काफी रहेगी। संभावित भीड़ को देखते हुए होल्डिंग एरिया समेत अलग-अलग जगहों की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है।
नगर पालिका ईओ जी लाल ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों प्रमुख मार्गों, गलियों, चौराहाें औ गंगा घाटों पर 180 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। बेहतर सफाई के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, प्रकाश, पानी, शौचालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें