फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने गड़बड़ाधाम में नवाया शीश

विज्ञापन
गड़बड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हलिया। वासंतिक नवरात्र की सप्तमी पर बुधवार को गड़बड़ा धाम पहुंचकर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं मां शीतला के आगे शीश नवाया। चिलचिलाती धूप के बावजूद आस्था भारी रहा। आस्थाधाम पहुंचे ज्यादातर देवी भक्तों ने सेवटी नदी पहुंचकर डुबकी लगाई। स्नान के बाद कतारों में लगकर मां शीतला का दर्शन पूजन किया। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन भक्तों ने कालरात्रि देवी स्वरूप में मां शीतला का पूजन किया। भीड़ के मद्देनजर थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव मय दलबल के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश देते रहे। मप्र के रीवां, सिंगरौली, सीधी के अलावा प्रयागराज, भदोही और सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर से हजारों की संख्या में क्षेत्रीय भक्तों ने मां शीतला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, हलवा, पूरी, फल-फूल और तरह-तरह के मिष्ठान चढ़ाकर घर परिवार के कुशल मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें