फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर सभी न्यायालयों में रहेगा अवकाश : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जनपद व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र ने विज्ञप्ति में जारी कर बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद कार्यालय से मिले आदेश के बाद जिला न्यायपालिका में राम नवमी पर 27 मार्च को अवकाश रहेगा। जिला न्यायपालिका में 26 मार्च की जगह पर रामनवमी पर शुक्रवार 27 मार्च को छुट्टी है। अदालती कामकाज के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की जिला न्यायपालिका 26 मार्च को खुली रहेगी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने 27 मार्च राम नवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। न्यायालय के पत्र पर जिला व सत्र न्यायालय मिर्जापुर (मुख्यालय), सिविल जज (जेडी) चुनार, मिर्जापुर के बाहरी न्यायालयों के साथ-साथ ग्राम न्यायालय तहसील लालगंज और ग्राम न्यायालय तहसील मड़िहान 27 मार्च) को राम नवमी के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें