फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के कमलनयनी स्वरूप के दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, विंध्य धाम में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने लगाई हाजिरी

Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। विंध्याचल धाम में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।  शारदीय नवरात्र मेले के दूसरे दिन भक्तों ने मां के कमलनयनी स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गई थी।

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। गंगा स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां के चरणों में मत्था टेक कर मंगल कामना की। धाम में सुबह से शाम तक भक्तों का ताता लगा रहा। विंध्य की गलियों में सजी माला, फूल, प्रसाद की दुकानों पर भक्तों के जुटने से दुकानदार भी गदगद दिखाई दिए।

विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिर में जाकर भक्तों ने शीश नवाया। जिला प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी और सदस्य मुस्तैद नजर आए। इन लोगों ने भक्तों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा। विंध्याचल के समस्त गंगा घाटों पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें