फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यवृद्धि पर मोदी का पुतला फूंका

Sun, 17 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में शनिवार को जमालपुर ब्लाक के बिक्सी बाजार में मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में मोदी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि किसान विरोधी मोदी सरकार अपने हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि किसान जहां एक ओर प्रकृति की मार से परेशान हैं, वहीं केंद्र की मोदी सरकार किसानाें को कर्ज के बोझ तले दबने पर मजबूर कर रही है, जिससे किसानाें की आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली जा रही है।

रबी की फसल बर्बाद होने के बाद केंद्र सरकार किसानाें के जख्म पर मरहम लगाने के बजाय पेट्रोल और डीजल के दामाें में बढ़ोत्तरी करके किसानाें के घाव पर गहरा चोट किया है, जिससे आम जनमानस सहित किसान भी असहाय नजर आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में किसान इसका जवाब जरूर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हक में कार्य कर रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियाें के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। विधायक जनसंपर्क कार्यालय बिक्सी में क्षेत्र के किसानाें एवं जनता की समस्याआें से रूबरू हुए।

इस दौरान शैलेष श्रीवास्तव, आशु सिंह, सुनील द्विवेदी, राम आसरे मौर्य, अशोक सिंह, अशोक जायसवाल, दीपक राय, प्रदीप सिंह, महेंद्र मोदनवाल, दिनेश बिंद, बटेश्वर पाठक, नागेंद्र शंकर, आशुतोष सिंह, रामदुलार बिंद, शिवधनी बियार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें