फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगीं आधुनिक मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के अधीन जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के बेहतर उपचार के लिए लेबर रूम से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। जिसका शुभारंभ सोमवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने किया। इन आधुनिक मशीनों से उपचार की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। जिला महिला अस्पताल अब मां विंध्यवासिनी स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) के अधीन हो गया है। मंडलीय अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करने के बाद अब जिला महिला अस्पताल में भी बेहतर सुविधाओं के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। मेडिकल काॅलेज की सहायक आचार्य व प्रसूति रोग विभाग की हेड डाॅ. जूही देशपाडे ने बताया कि लेबर रूम में दो आधुनिक लेबर टेबल लगाए गए हैं। जिससे प्रसव कराने की व्यवस्था बेहतर होगी। एक फिटल मानिटर लगाया गया है। फिटल मानिटर से गर्भवती के गर्भ में पल रहे बच्चे के धड़कन की मानिटरिंंग की जा सकती है। इमरजेंसी दवा ट्राली भी उपलब्ध कराई गई है। इस ट्राली से सभी इमरजेंसी दवा को रखकर मरीजों के पास ले जाया सकेगा। इससे बार-बार दौड़ना नहीं पड़ेगा। पांच मल्टीपैरा मानिटर मिले हैं। इससे पल्स, बीपी आदि पर नजर रखी जा सकेगी। इसे ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम में लगाया गया है। उद्घाटन के मौके पर सीएमएस डाॅ. संजय पांडेय, डाॅ. मंजू, मैनेजर अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें