फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिया क्षतिग्रस्त, एक हजार आबादी वाले मौर्य बस्ती का टूटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। पुलिया क्षतिग्रस्त होने की वजह से एक हजार की आबादी वाले मौर्य बस्ती का संपर्क गोसाईपुरवा से टूट गया है। एंबुलेंस सहित चार व दो पहिया वाहन तो दूर लोगों को पैदल आने-जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को चार किलोमीटर ज्यादा दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। गांव में होने वाले वैवाहिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में भी समस्या हो रही है।सिटी ब्लॉक के गोसाईपुरवा और मौर्या बस्ती के बीच पड़ने वाली पुलिया सोमवार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में बस्ती का गोसाईपुरवा तक आवागमन ठप हो गया। बस्ती से बाहर निकलने में लोगों को समस्या हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की कि जल्द ही पुलिया का निर्माण कराकर ग्रामीणों को राहत दी जाए। आने वाले दिनों में बस्ती के कई परिवारों में शादी भी है। जिसके कारण बरात भी बस्ती से 500 मीटर दूर तक ही पहुंच पाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बारे में विभाग के लोगों को लिखित रूप से अवगत कराया है। बस्ती में 1000 से अधिक आबादी रहती है। मौर्या बस्ती के लोग विंध्याचल धाम में माला बेचने के लिए आते हैं। आवागमन बंद होने से रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। चौधरी मौर्य की पुत्री की शादी 29 अप्रैल को है। परिजनों को चिंता सता रही है कि गांव में बरात कैसे आएगी। मौर्या बस्ती के बबलू , सुरेश, लक्ष्मी नारायण, संतोष, राम नवल, जोखू राम, पंचम लाल, राजकुमारी देवी, ममता देवी, सुखदेव देवी आदि ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें