फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मानदेय के लिए मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ राजगढ़ को मांग पत्र सौंपते मनरेगा कर्मी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। मनरेगा कर्मियों ने पिछले कई महीनों से लंबित मानदेय और ईपीएफ का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सोमवार को कर्मियों ने राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र दिया। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

मांग पत्र में मनरेगा कर्मियों ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जुलाई 2025 से बिना मानदेय के कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने न केवल मनरेगा के लक्ष्यों को पूरा किया, बल्कि एसआईआर.और फसल सर्वे जैसे अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों में भी पूर्ण योगदान दे रहे हैं। बावजूद इसके विभाग उनकी आर्थिक जरूरतों के प्रति उदासीन है। कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली पर भी उनको मानदेय नहीं दिया गया। होली भी बीत गई, लेकिन अभी तक मानदेय मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। संविदाकर्मियों ने कहा कि समय से भुगतान न होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। मांग पत्र देने वालों में प्रमोद कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार त्रिपाठी, रामबिलास, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेश पाल, राजेंद्र प्रसाद, जयशंकर तिवारी, अनूप कुमार गुप्ता, अवधेश, लालबिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें