फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य प्रेरणा मार्ट का विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विंध्य प्रेरणा मार्ट उद्घाटन अवसर पर उपस्थित समूह की महिलाएं।-संवाद।
विज्ञापन
पड़री। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के टोंगा स्थित बुढ़वा महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह की तरफ से विंध्य प्रेरणा मार्ट का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मझवां की भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मार्ट का उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय ने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। सरकार की तरफ से महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से अनेक महिलाएं आत्म निर्भर हो रही है। बीडीओ बबिता सिंह ने कहा कि महिलाओं का घर की दहलीज पार कर आत्मनिर्भर बनना समय की जरूरत है। बताया कि पूरे ब्लॉक में 1173 महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे लगभग 12,500 परिवारों की महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें से 560 महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। अन्य भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, एडीओ आईएसबी महेंद्र सिंह पटेल, बीएमएम रीना, लालबहादुर, ग्राम प्रधान ब्यास जी बिंद, रामदेव सरोज, रामसिंह सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें